गाजर का हलवा (gajar Ka halwa recipe in Hindi)

Keerti Agarwal @cookwith_keerti
गाजर का हलवा (gajar Ka halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर को अच्छे से साफ कर के कद्दूकस कर लें, अब एक मोटे तले की कढ़ाई में दूध गर्म करने के लिए रखेंगे। जब दूध उबालने लगे तो उसमें सारी गाजर डाल देंगे।
- 2
अब मध्यम आंच पर गाजर को गलने दे, जब तक कि वह सॉफ्ट ना हो जाए इसमें 40 से 50 मिनट लगेंगे। बीच बीच में गाजर को चलाते रहे। नहीं तो गाजर तले से चिपक जायेगी।
- 3
उसके बात मलाई डाल दे उसको अच्छे से चलाने के बाद 10 से 20 पकने दें फिर उसमें घी, चीनी और इलायची डालकर गाजर का गाढ़ा होने तक पकाएं और सबसे आखरी में ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद करते हैं
- 4
गाजर का हलवा तैयार है, पसंदीदा ड्राई फ्रूट से सजाइए, खाइए और खिलाइए । धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14816640














कमैंट्स (3)