कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग,मोठ,चना,मूंगफली दाना,काबुली चने सभी को एक कटोरे में ले ले । और उन्हें दिन भर पानी में भिगोए रखें रात को उसका पानी निकाल दे। फिर एक कॉटन के कपड़े में बांधे और उसे किसी भारी वस्तु से दबाकर अंकुरित होने रख दे
- 2
सुबह जब वह अंकुरित हो जाए तो उन्हें एक कटोरे में निकाल ले । और अब प्याज, टमाटर,खीरा,चुकंदर,कैरी को बारीक काट ले। एक कढ़ाई ले और उसे गैस पर रख दें उसमें अंकुरित किए हुए सभी चीजें डालें और कुछ देर हिलाई और फिर 5 से 7 मिनट ढक्कर रख दे
- 3
अब सभी अंकुरित चीजों को एक कांच के बड़े बाउल में निकाल ले उसमें प्याज,टमाटर,कैरी,खीरा,चुकंदर डालकर मिला लें अब उसमें बाकी सब मसाले भी मिला दे । उसमें नींबू भी मिला दे और अच्छे से मिलाएं
- 4
अब इसे धनिया और नीबूं से सजाएं तैयार है आपका स्वादिष्ट और अंकुरित सलाद
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14928655









कमैंट्स (2)