कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी(Kaddu ki khatti meethi sabzi recipe Hindi)

Rekha jain @rekha01
कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी(Kaddu ki khatti meethi sabzi recipe Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आधा किलो कद्दू लेंगे उसे हम चाकू की सहायता से छिलके उतारकर साफ कर लेंगे और उसके पश्चात हम उसके बारीक बारीक टुकड़े कर लेंगे|
- 2
अब हम गेस पर एक कड़ाही रखेंगे और उसमें तेल डालेंगे और तेल गरम होने के बाद उसमें हम राई जीरा डालेंगे उसके बाद हरी मिर्च डालेंगे|
- 3
अब हरी मिर्च पकने के बाद उसमें हम कद्दू के टुकड़े डालेंगे और उसे तेल में मिक्स करेंगे|
- 4
अब हम इसमें मसाले डालेंगे हल्दी, धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार डालेंगे|
- 5
अब हम इन मसालों को उस सब्जी में मिलाएंगे और उसे 2 मिनट के लिए ढककर पकने देंगे|
- 6
अब उसे हम ढक्कन खोल कर देखेंगे सब्जी पक गई है अब इसमें हम दो चम्मच शक्कर डालेंगे और आधा नींबूका रस डालकर मिलाएंगे|
- 7
और यह हमारी गरमा गरम खट्टी मीठी कद्दू की सब्जी तैयार है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14940544





















कमैंट्स