पंजाबी राजमा मसाला(punjabi rajma masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को 8-10 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये. भीगे हुये राजमा को धो कर कुकर में डालिये, 1 छोटा गिलास पानी, आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बन्दकर दें और राजमा पकने के लिये गैस पर रखें.|
- 2
कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 7-8 मिनिट राजमा पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.|
- 3
पैन में तेल डाल कर गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलायें और, अब टमाटर का पेस्ट डाल दें, मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तलने लगे. मसाला भुन कर तैयार है. यदि आप प्याज़ खाना पसन्द है तो 1 मिडियम प्याज़ को बारीक काटें और तेल गरम होने पर हींग नहीं डालें, सिर्फ जीरा डाल कर ब्राउन करें और अब कटे हुये प्याज़ डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनें.|
- 4
कुकर खोल कर राजमा को तैयार मसाले में, मिला दीजिये. अगर आप को लग रहा कि राजमा में पानी की मात्रा कम है तो आवश्यकतानुसार पानी मिलादें. उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक राजमा को बनने दें. गैस बन्द कर दें. गरम मसाला और हरा धनियां राजमा में मिला दें.|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)