स्टफ्ड टोमेटो विद क्रंची वालनट (stuffed tomato with crunchy walnut recipe in Hindi)

#walnuttwists
#sh #com
जूसी स्टफ्ड टमाटर चटपटी ग्रेवी और क्रंची वॉलनट के स्वाद के साथ बहुत ही टेस्टी लगते हैं।
अखरोट में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। ये आपका कॉलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही बच्चों की आंखों और दिमागी विकास में काफी फायदेमंद होता है। हमें अपने परिवार की डेली डाइट में इसे किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए।
स्टफ्ड टोमेटो विद क्रंची वालनट (stuffed tomato with crunchy walnut recipe in Hindi)
#walnuttwists
#sh #com
जूसी स्टफ्ड टमाटर चटपटी ग्रेवी और क्रंची वॉलनट के स्वाद के साथ बहुत ही टेस्टी लगते हैं।
अखरोट में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। ये आपका कॉलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही बच्चों की आंखों और दिमागी विकास में काफी फायदेमंद होता है। हमें अपने परिवार की डेली डाइट में इसे किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए।
कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर को धोकर चाकू से ऊपर और नीचे का थोड़ा पार्ट निकाल लेंगे। अंदर का पल्प चाकू की सहायता से चित्र अनुसार निकाल लेंगेJ
- 2
स्टफिंग का सारा सामान निकाल लेंगे, सब्जियों और पनीर को काट लेंगे, मटर को उबले कर लेंगे, सर्विंग के समय सजाने के लिए थोड़े से वॉलनट को रोस्ट कर लेंगे।
- 3
पैन में दो चम्मच ऑयल डालकर गैस पर चढ़ाएंगे,ऑयल के गर्म होने पर जीरा सौफ टूटी हुई साबुत धनिया, अदरक हरीमिर्ची डालकर हल्का सा भून कर आलू डाल देंगे, आलू के हलका भून जाने पर नमक हल्दी पाउडर धनिया पाउडर मिर्ची पाउडर डालकर मिलाएंगे
- 4
अब एक दो चम्मच पानी डालकर आंच को धीमी करके पैन को ढक देंगे। दो मिनट बाद चलाकर फिर से ढक देंगे
- 5
आलू के पद जाने पर चारों तरफ आलू को थोड़ा हटाकर बीच में स्पेस देकर आधा चम्मच बटर डालकर कटे हुए अखरोट और किशमिश डालकर 30 सेकंड भून लेंगे
- 6
फिर आलू के साथ अच्छे से मिक्स करके पनीर और उबले हुए मटर डालकर मिलाएंगे
- 7
1 से 2 मिनट अच्छे से कलहारते हुए आलू को मैंश करते हुए सभी चीजों को मिक्स करके कटी हुई हरी धनिया डालकर गैस बंद कर देंगे।
- 8
टमाटर को अंदर से खाली करने पर जो पल्प निकला था उसी में एक और टमाटर डालकर मिक्सी के जार में डालकर उसकी प्यूरी तैयार कर लेंगे
- 9
मेरीनेशन के लिए एक प्लेट में मक्खन, लाल मिर्च पाउडर नमक और कसूरी मेथी लेकर उसे मिक्स करके खाली किए हुए टमाटर में लगाएंगे
- 10
अंदर बाहर दोनों तरफ अच्छी तरीके से लगा देंगे
- 11
अब तैयार स्टफ़िंग को मैरीनेट करे हुए टमाटर के अंदर अच्छे से भर देंगे
- 12
ग्रेवी बनाने के लिए पैन में ऑयल के गर्म होने पर जीरा अदरक मिर्ची हींग डालकर चलाएंगे, अब प्याज़ डालकर गुलाबी होने तक भून लेंगे फिर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर लाल मिर्ची पाउडर और अखरोट को डालकर 30 सेकंड भून लेंगे
- 13
अब टमाटर प्यूरी, मक्खन, चीनी, नमक और उबली हुई मटर डालकर मिक्स करके मीडियम आंच पर 1 मिनट पक जाने पर तैयार भरे हुए टमाटर को ग्रेवी में रख देंगे
- 14
पैन को ढक कर 10 से 12 मिनट धीमी आंच पर टमाटर को ग्रेवी के साथ पका कर गैस बंद कर देंगे
- 15
हमारे स्टफ्ड वॉलनट टमाटर तैयार हैं। पैन से टमाटर को ग्रेवी से निकाल कर धीरे से अलग रख लेंगे
- 16
सर्व करते समय थोड़ी ग्रेवी डालकर टमाटर रख देंगे। क्रीम हरी धनिया और रोस्ट किए हुए अखरोट से सजा देंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कड़ी पत्ते पकोडा बूंदी वाली(kadhi patta kadhi pakoda recipe in hindi)
- पनीर नर्मदा और लच्छा पराठा (paneer narmada aur lachha paratha recipe in Hindi)
- स्पेनिश चूर्रोस (Spanish Churros in Hindi)
- पोटैटो स्प्रिंग रोल(spring roll recipe in hindi)
- चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी (Chocolate walnut brownie recipe in Hindi)









































कमैंट्स (20)