गट्टा पुलाव (gatta pulao recipe in Hindi)
#ebook2021 week7
#box #a
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन में दरदरा कुटा हुआ जीरा, थोड़ी हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर दही से सॉफ्ट आटा लगा लेंगे।
- 2
फिर इसकी लंबी गोलियां बनाकर 15 से 20 मिनट तक पानी में उबाल लेंगे। और ठंडा होने पर गोल आकार में काट लेंगे।
- 3
अब चावल मे डेढ़ कटोरी पानी डालकर दो सीटी आने तक उबाल लेंगे।
- 4
फिर एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालकर कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डाल देंगे और हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे।
- 5
अब इसमें कटे हुए गट्टे डालकर 2 से 3 मिनट तक पका लेंगे। फिर लाल मिर्च हल्दी और नमक डालकर इसमें उबले हुए चावल डाल देंगे। और अच्छे से मिक्स कर लेंगे फिर इसमें नींबू का रस मिला देंगे।
- 6
तो तैयार है हमारा गट्टा पुलाव बनाइए, खाइए और आनंद लीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15099221












कमैंट्स (2)