सूजी की इडली (suji ki idli recipe in Hindi)
#ebook2021
#week8
#box
#b
इडली आजकल हर घर में बनती है सब को बहुत पसंद आती है लेकिन दाल चावल की इडली बनाने में बहुत टाइम लगता है इसलिए मैं ज्यादा करके सूजी की इडली ही बनाती हूँ जो बहुत जल्दी बन जाती है और सूजी हल्की भी होती है जो कि काफी फायदेमंद भी होती है और जिनको चावल नहीं खाने होते हैं तो वह इस इडली को बड़े मजे से खा सकते हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी दही को मिक्स करें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा घोल तैयार करें ।
- 2
इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रखें ।
- 3
इडली बनाने वाली प्लेट पर तेल लगाकर चिकना कर लें
- 4
20 मिनट के बाद सूजी वाले मिश्रण को चेक करें और सूजी फूल गई होगी ।उसका इडली जैसा घोल तैयार करना है तो देख लें पानी अगर और चाहिए होगा तो मिक्स करें नमक डालें और ईनोभी डाल दें इसमें ।
- 5
अब जिस स्टीमर में बनानी है इडली उस में पानी डालकर उबलने के लिए रख दें ।
- 6
अब इटली के मिश्रण को अच्छे से फेंट कर आप इडली की प्लेट में डाल कर स्टीमर में रख दें और 10-12 मिनट के लिए स्टीम होने दें ।
- 7
एक बार चेक कर लें । एक पिक डाल कर देख लें अगर बिल्कुल साफ निकल आती है तो आपकी इडली बिल्कुल तैयार हो गई है ।
- 8
इसको नारियल की चटनी के साथ ऐसे भी खा सकते हैं और सांबर और चटनी के साथ भी खा सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स