कड़ाई छोले (kadai chole recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले रात भर भिगोयें। सुबह अच्छे से धोकर कूकर में डाले।
- 2
अब इसमें चाय पत्ती का पानी, थोड़ा सा नमक और मीठा सोडा डालकर एक सीटी लगवाएं।
- 3
सीटी निकलने पर छोले पानी से अलग करके एक मोटे तले की कड़ाही में निकाल लें और इसे धीमी आँच पर रख दें।
- 4
इसमें लंबा और पतला कटा हुआ अदरक, लंबी कटी हरी मिर्च एवं टमाटर को 4 टुकड़ों में काटकर ड़ालें और मिलाएं।
- 5
एक बड़ी कटोरी में सभी मसाले (छोले मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, नमक) डालें और अच्छे से मिलाएं।
- 6
अब मसालों के मिश्रण को छोले में डालें और अच्छे से मिलाएं।
- 7
एक अलग कड़ाही में देसी घी को धुआं आने तक गरम करें और अजवाइन डाले।
- 8
अब गरम घी को छोले में डालें और मिलाएं।
- 9
छोले का पानी जो अलग रखा था, आवश्यकतानुसार डालें और 5 मिनट के लिए ढक कर पकाएं।
- 10
गरमा-गरम कड़ाही छोले तैयार हैं। इन्हें आप इच्छानुसार भटूरे, पूरी, पराठा या रोटी के साथ खा सकते हैं।
- 11
परोसते समय बारीक कटा धनिया डालें और आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- मैंगो कस्टर्ड (Mango custard recipe in Hindi)
- गार्लिक ब्रेड (Garlic Bread recipe in Hindi)
- बटर गार्लिक नान (butter garlic naan recipe in Hindi)
- मैंगो आइसक्रीम इन मार्केट स्टाइल(Mango Ice cream in market style recipe in hindi)
- महाराष्ट्रीयन साबुदाना खिचड़ी (maharastrian sabudana khichdi recipe in Hindi)




कमैंट्स (4)