शाही भरवा करेला(shahi bharwan karela recipe in hindi)

शाही भरवा करेला(shahi bharwan karela recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
करेला छीलकर बीच में से एक चीरा लगा दे बीच के बीज निकालकर अलग रख लें फिर उसमें आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नमक लगाकर 1 घंटे के लिए रख दें
- 2
प्याज और टमाटर को घिस ले उसमे धनिया और दही डाल दें
- 3
सौफ,मेथी, सूखी पुदीना पत्ती, अजवाइन, कसूरी मेथी,भुना चना,काली मिर्च को मिक्सी में पीस लें इसी मसाले में कश्मीरी लाल मिर्च, सौंठ्,काला नमक, धनिया पाउडर,खटाई,नारियल बुरादा, चीनी,स्वाद अनुसार नमक,हल्दी और भुना जीरा मिला दे
- 4
मसाले के मिश्रण में प्याज़ का मिश्रण मिलाकर मिक्स कर ले फिर आखरी में उसमें चीज़ मिला दे
- 5
करेलो को धोकर थोड़ा सूखा ले फिर मिश्रण को उनमें भर दें
- 6
एक कढ़ाई में थोड़ा पानी डालकर उस पर एक छेददार प्लेट रखें और सभी करेलो लोगों को उन पर रख दें और ढककर धीमी आच पर में भाप पर सिकने दे करीब आधा घंटा में करेले बनकर तैयार हो जाएंगे
- 7
दूसरा तरीका आप साधारण तेल में भी इसको बना सकते हैं मैं इसे बिना तेल भाप में ही बनाती हूं
- 8
कोई भी दिक्कत आने पर मुझे आप कमेंट बॉक्स में लिखकर वेज सकते हैं मैं आपकी परेशानी दूर करने की पूरी कोशिश करूंगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स