अंकुरित मोठ (Ankurit moth recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक बाउल में अंकुरित मोठ लेकर एक दिन पहले सुबह के समय पानी में भिगो
कर रख दे, रात को पानी को निथारकर, उसे मलमल के कपडे में डालकर पोटली
में बांध कर रख दे, और रात भर बांध कर छोड़ दे, सुबह उनको खोलने पर आपको
पोटली में अंकुरित मोठ मिलेंगे, मेरे पास मोठ को अंकुरित करने के लिए डिब्बा है - 2
अब एक बाउल में १/२ चम्मच लाल मिर्च, १/२ चम्मच हल्दी, १/२ चम्मच सूखा धनिया,
१/8 चम्मच हींग, स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच से मिला ले, अब उसमे थोड़ा पानी
डालकर मिलाये, अंकुरित मोठ के लिए मसाला तैयार है, इस तरह मसालेकी पेस्ट बना के
डालने से मसाले जल नहीं जाते और स्वाद सुगंध रंग मल रूपमे रहते है। - 3
अब एक कडाहीमे में २ बड़े चम्मच तेल डालिये, उसमे थोड़ा जीरा, राई, तेज़ पत्ता,
बारीक़ कटा हुआ लहसुन, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, १/8 चम्मच हींग, बारीक़ कटा
हुआ प्याज़ चीनी डालकर पकने दे, अब इसमें मसाले का पेस्ट डालकर मिश्रण को कम
आच पर थोड़ी देर पकाये, अब इसमें अंकुरित मोठ डालकर अच्छी तरह मिलाये,
आवश्यकता अनुसार पानी डालिये, और फिर मिलाइये, अब इसे ढक दीजिये। - 4
कम आच पर १५-२० मिनट पकने दे, अब गैस बंद करके, इसे नीचे उतार लीजिये,
फिर एक बाउल में रख दे, अंकुरित मोठ तैयार है,ऐसे इमलीकी चटनी और धनिया,
निम्बूका रस डालके परोसे, आप गरम चपाती, पराठे, या अकेले भी सर्व कर सकते है, तो
लीजिये इस मानसून का मज़ा अपने परिवार के साथ अंकुरित मठ का,,,,,
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (3)