स्पाइसी छोले पूरी (spicy chole puri recipe in hiindi)

स्पाइसी छोले पूरी (spicy chole puri recipe in hiindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले बनाने के लिए रात को ही काबुली चने को पानी से धोकर एक बर्तन में रातभर पानी में भिगो के रख दे।ताकि चने अच्छे से फूल जाए। सुबह चने बनाने से पहले चने को अच्छे से पानी से धो लें।
- 2
छोले बनाने के लिए....
अब चनों को कुकर में डाले ओर आधा कप पानी ओर नमक डाल के कुकर को बंद कर के आंच पर चढ़ा दे।4 से 5 सीटी लग जाए गैस को बंद कर दें। इसके बाद कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए तब कुकर का ढक्कन खोले ओर चने को छनी में डाल दे। - 3
मेरे चने उबले हो गए है। अब एक मिक्सर जार में टमाटर, हरी मिर्च ओर अदरक डाल के पीस लें।
- 4
अब एक कड़ाई में तेल गर्म करे। उस के बाद उस में जीरा डाले। जीरा चटकने लगे तब उस में हींग ओर तमाल पत्र डाले।ओर अब पीसी हुए टमाटर की पेस्ट डाल के अच्छे से मिक्स करे। अब उस में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डाल के अच्छे से चलाए। जब टमाटर में से अच्छे से पक न जाए या तेल निकले तब तक टमाटर की पेस्ट को पकाए।
- 5
अब टमाटर में से अच्छे से तेल निकाला है। तो इस टाइम पे आप को चने डालकर अच्छे से मिक्स करे।
- 6
अब चने में धनिया पाउडर, नमक ओर अमचूर पाउडर डाल के अच्छे से चलाएं ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिल जाएं। अब आवश्कता नुसार पानी डाले ओर 5 मिनिट ढककर पकाएं।
- 7
अब हमारे स्पाइसी चने तैयार हो गए हैं हरा धनिया ओर गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स करे ओर गरमा गर्म परोसे।
- 8
मेने स्पाइसी चने को मसाला पूरी के साथ सर्व किया है साथ में सलाद भी सर्व किया है आप चने को रोटी,पराठा या चावल के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)