बैंगन की कचौड़ी (baingan ki kachori recipe in hindi)

बैंगन की कचौड़ी (baingan ki kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन की कचौड़ी बनाने की विधि
______________________________ - 2
पहले हम बैंगन को धोकर अच्छे से पोंछ लेंगे।
- 3
बैंगन को छोड़कर सभी सब्जियों को बारीक काट लेंगे।
- 4
एक परात में सूजी, मैदा,बेसन और चावल का आटा डालेंगे।
- 5
अब इसमें एक बड़ा चम्मच तेल थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालेंगे।
- 6
अभी इसे ऐसे गूंदेंगे जैसे पूरी के लिए आटा लगाते हैं।
- 7
अब आटे को 5 मिनट के लिए ढककर रख देंगे
- 8
अब हम एक पैन में थोड़ा सा तेल लेंगे और उसमें जीरा, हींग,दालचीनी का टुकड़ा और धनिया पाउडर डालेंगे।
- 9
अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालेंगे।
- 10
अब इसे सुनहरा होने तक भूनेंगे।
- 11
अब इसमें कटे हुए टमाटर मिलाएंगे।
- 12
अब इसमें बचा हुआ नमक, लाल मिर्च पाउडर,पिसा हुआ अनारदाना, गरम मसाला और हल्दी डालेंगे।
- 13
तेल छोड़ने तक मसाला भूनेंगे।
- 14
अब इसमें बाकी कटी हुई सब्जियां शिमला मिर्च और गाजर मिलाएंगे।
- 15
अब इन सब्जियों को थोड़ा पकने तक चलाएंगे।
- 16
अब इन्हे ठंडा होने के लिए 5 मिनट रख देंग।
- 17
अब बैंगन के बीच के हिस्से को खाली कर कटोरी जैसा रूप देंगे।
- 18
अब गुंदें हुए आटे की छोटी-छोटी पेडिया बनाएंगे।
- 19
अब इन्हें पतला,लंबा और गोल बेल लेंगे।
- 20
अब इसके बीच में बैंगन की कटोरी रखेंगे।
- 21
अब इसमें सब्जियों की स्टफिंग करेंगे।
- 22
अब बेली हुई पेड़ी को साइडों से लंबे-लंबे आकार में चाकू से काट लेंगे।
- 23
अब इसकी एक- एक परत को उठाकर बांधते जाएंगे।
- 24
अब सभी पेड़ियो को ऐसे ही बना कर रख लेंगे।
- 25
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे।
- 26
जब तेल थोड़ा अच्छा गरम हो जाए तब आंच को धीमी कर देंगे।
- 27
अब दो- दो कर कचौड़ी इसमें डालेंगे और धीमी आंच पर सीकने देंगे।
- 28
अब हल्का सुनहरी रंग होने तक भूनेंगे।
- 29
अब हमारी गरमा गरम बैंगन की कचौड़ी तैयार हैं।
- 30
अब इसे हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसे और गरमा गरम कचौड़ी का मजा लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स