परवल की सब्जी विथ ग्रेवी (Parwal ki sabzi with gravy recipe in hindi)

Manisha bothra @Manishacooking
परवल की सब्जी विथ ग्रेवी (Parwal ki sabzi with gravy recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले परवल को छीलकर बीच से काटलेंगे फिर परवल का अंदर वाला हिस्सा को निकाल कर अलग रखलेंगे और परवल को कुकर में डालकर थोड़ा सा पानी डालकर २ सिटी लगाएंगे।
- 2
अब एक मिक्सर जार में टमाटर,हरिमिर्च,अदरक,काजू,नारियल का बुरादा और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पिसलेंगे।
- 3
अब एक कढ़ाई में तेल डालेंगे तेल जब गरम होजाए तब उसमे जीरा और तेजपत्ता डालेंगे फिर इसमें पीसा हुआ पेस्ट डालकर भूनेंगे।
- 4
फिर इसमें सारे मसाले और नमक डालकर ५ मिनट तक और भूनेंगे जब तक की मसाले से तेल अलग ना होजाए फिर इसमें उबले हुए परवल और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और इसे ५ से ७ मिनट तक और पकने देंगे फिर यह सब्जी तैयार है खाने लिए।
- 5
इस सब्जी को हम रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15287613



कमैंट्स