मसाला राजमा (Masala rajma recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आपको राजमा को धोकर अच्छी प्रकार भिगोना है मैंने राजमा को 8 घंटे पहले भिगो दिया था अब राजमा को कुकर में डाल कर दो गिलास पानी के साथ नमक और मीठा सोडा डालने के बाद सिटी लगाकर नरम बनाना है
- 2
हम छोंक की तैयारी के लिए एक पैन में तेल डाले। तेल गर्म होने पर जीरा डालेंगे और साथ में अदरक और बारीक कटी हुई लहसुन डालकर भून लेंगे। अब प्याज़ और टमाटर भी डालकर अच्छी प्रकार भून लेंगे।
- 3
अब इसमें सभी सूखे मसाले डालेंगे और लगातार चलाते हुए इसे भून लेंगे ।इसमें एक चम्मच मलाई भी डाल देंगे और इसे फिर भून लेंगे।
- 4
अब इसमें उबले हुए राजमा डाल कर इसे ढककर 5 से 7 मिनट और पका लेंगे।
- 5
आपके मसाला राजमा तैयार हैं ।इसे रोटी या प्लेन राइस के साथ परोसें। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15294376
















कमैंट्स