सूखी मसालेदार अरबी (Sukhi masaledar arbi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी को कुकर में डालकर दो सिटी लेकर पका लें जब अरबी अच्छे से ठंडी हो जाए तो उसको छीलकर मनचाहे आकार में काट लें
- 2
अब कढ़ाई में तेल डालकर सबसे पहले तेल अच्छे से गर्म करें तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें अजवाइन डालें, हींग डालें, हरी मिर्च डालें,अदरक डालें, हल्दी पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें जब सारी चीजें अच्छे से भून जाए तब अरबी डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले अरबी को हमें बहुत ही सावधानी से चलाकर मिक्स करना है
- 3
अब सारे सूखे जो भी मसाले बचे हैं वह सारे मसाले अरबी में डाल दें नमक डाल दें, बेसन भी डाल दें अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट ढककर पकाएं
- 4
5 मिनट ढककर पकाएं 5 मिनट बाद ढक्कन खोल कर दूसरी साइड भी दो-तीन मिनट पका लें जब अरबी अच्छे से पक जाए तब उसमें धनिया पत्ती डालकर चलाएं
- 5
लीजिए तैयार है आपकी सूखी मसालेदार अरबी
- 6
पूरी,पराठे, या रोटी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (4)