नमकीन सेवई पुलाव (namkeen sevai pulao recipe in Hindi)

एक हल्की-फुल्की देश है नाश्ते में या शाम को डिनर में बना सकते हैं मेरे यहां तो मौत की शाम को ही बनती
नमकीन सेवई पुलाव (namkeen sevai pulao recipe in Hindi)
एक हल्की-फुल्की देश है नाश्ते में या शाम को डिनर में बना सकते हैं मेरे यहां तो मौत की शाम को ही बनती
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई को गर्म करें और उसमें सेवई डाल कर उनको थोड़ा गुलाबी होने तक भून लें।
- 2
जब सेवई भुन जाएं तो उनको निकालकर अलग प्लेट में रख दीजिए।
- 3
आप कढ़ाई में घी गर्म करने रख दीजिए।
- 4
जब घी गरम हो जाए तो उसमे हींग और जीरा डालकर उन्हें चटकने दीजिए।
- 5
जब हो जाए तो उसमें टमाटर और हरी मिर्च डाल दे।
- 6
थोड़ा पक जाने के बाद इसमें नमक डालकर उन्हें और अच्छे से भून लीजिए।
- 7
अब उसमें बाकी के मसाले भी डाल दीजिए।
- 8
टमाटर जब अच्छे से भुन जाए तो उसमें मटर डालकर उन्हें 2 मिनट के लिए भून ले।
- 9
अब इसमें पानी डाल दीजिए करीब 1 लीटर पानी की क्वांटिटी आप अपने अकॉर्डिंग ज्यादा कम कर सकते हैं यह सेवई पर डिपेंड करता है कितनी फूलती है।
- 10
जब पानी उबल जाए तो उसमें सेवई डाल कर उन्हें चलाइए।
- 11
सेवई अच्छे से सीज जाए और बिल्कुल पानी को एबजोर्ब कर ले बस हमें इतना ही पानी डालना है।
- 12
अच्छे से उनको मिलाते रहिए।
- 13
तैयार हो जाने के बाद गैस बंद करके नींबू का रस डाल दीजिए और हरा धनिया भी।
- 14
अब प्लेट में सर्व कर दीजिए और ऊपर से कसा हुआ नारियल डाल दीजिए नारियल अगर आप पसंद नहीं करते तो आप स्किप भी कर सकते हैं ।
- 15
तैयार है आपकी गरमा गरम नमकीन सेवई या सेवई पुलाव।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स