प्लेन और मसालेदार इडली (plain aur masaledar idli recipe in Hindi)
#cwsj
एक ही समय पर दो तरह की इडली का मजा लिजिए।
प्लेन और मसालेदार इडली (plain aur masaledar idli recipe in Hindi)
#cwsj
एक ही समय पर दो तरह की इडली का मजा लिजिए।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कटोरे मे सूजी, दही और नमक डालकर एक घोल तैयार कर लेंगे और 15 मिनट के लिए रख देंगे।
- 2
चटनी बनाने के लिए पैन मे तेल डालकर गर्म होने पर उसमे राइ के दाने, कङी पत्ता,चना दाल,मूंगफली के दाने और हरी मिर्च डालकर धीमी आँच मे 5-7 मिनट तक भून लेंगे।
- 3
अब इसमे धीरे धीरे पानी डालते हुए मिक्सर मे पीस लेंगे।स्वादानुसार नमक डालेंगे, चटनी तैयार।
- 4
अब इडली के तैयार घोल को थोङा ओर पानी और ईनोडालकर मिलाएगे और इडली बनाने वाले साँचे मे डालकर 10 मिनट के लिए पकाए। प्लेन इडली तैयार।
- 5
अब मसाला इडली के लिए कङाइ मे 2 चम्मच तेल गर्म करने,उसमे राइ के दाने,कङी पत्ता,हरी मिर्च बारीक कटी प्याज, गाजर, शिमला मिर्च (पसंदीदा सब्जी),नमक,हल्दी, धनिया पाउडर, गर्म मसाला डालकर भून लेंगे। अब तैयार इडली को छोटे टुकङो मे काट कर कङाइ मे 3 मिनट तक भून लेंगे।गरमागरम परोसे और चटनी के साथ खाये।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स