रेड वेलवेट रवा ढोकला (red velvet rava dhokla recipe in Hindi)

#rb
#aug
ढोकले हल्के-फुल्के सुपाच्य और स्वादिष्ट लगते हैं सुबह हो या शाम ,नाश्ते के लिए तो ढोकला बेस्ट है.यह रेड वेलवेट रवा ढोकला देखने में जितने सुंदर और आकर्षक है खाने में भी उतने ही स्वादिष्ट हैं. इसमें स्वाद के लिए डाला गया अदरक और हरीमिर्च का पेस्ट इसके स्वाद को बढ़ाता है. यह कम सामग्री में इंस्टेंट ही बन जाता है आइए देखते हैं इसे बनाने की विधि|
बीटरूट हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है यह फाइबर और बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होता है इसलिए इससे तैयार ढोकला स्वास्थ्यवर्धक और ऊर्जा युक्त है. सुबह के नाश्ते में इसके प्रयोग से हमें दिनभर कार्य करने की ऊर्जा मिल जाती है |

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बीटरूट को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
- 2
फिर मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ पीस लीजिए.
- 3
एक मिक्सिंग बाउल में दही, सूजी और अदरक,हरी मिर्च का पेस्ट डालें. यहां मैंने अदरक और हरी मिर्च को कूटकर डाला है.
- 4
अब इसमें पिसे हुए बीटरूट की प्यूरी मिलाएं. इसी समय चीनी, नमक, नींबू का रस भी डालें और सबको अच्छे से फेट कर मिक्स कर लीजिए.अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डाल कर अच्छे से 2 मिनिट तक फेटेगे और घोल बना लेंगे.दूसरी तरफ ढोकला बनाने वाले टिन को पहले से ऑयल से ग्रीस कर लेंगे.स्टीमर में 1+1/2 गिलास पानी डालकर गैस पर स्टीम होने के लिए चढ़ा देंगे|
- 5
अब ढोकले के घोल में इनों डालकर मिला लेंगे
- 6
इस घोल को टिन में ट्रांसफर करके दो बार टैप टैप कर लेंगे और स्टीमर में डालकर 12- 15 मिनट स्टीम होने देंगे. तय समय के बाद टूथपिक से चेक करेंगे अगर टूथपिक साफ निकले तो ढोकला बना कर तैयार हैं.
- 7
ठंडा होने पर ढोकले को प्लेट में निकाल लीजिए. सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला तैयार हुआ है.
- 8
तड़का•••••
अब एक तड़का पैन में तेल गर्म करके उसमें हरीमिर्च, राई, हींग, तिल का तड़का देंगे. - 9
ढोकले के ऊपर हंग कर्ड /फ्रेश मलाई या क्रीम की एक लेयर लगा देंगे.
- 10
तड़के और अनार के दानों को ढोकले के ऊपर स्प्रिंकल कर देंगे. ढोकले को कट करने पर दिख रहा है कि ढोकला कितना सॉफ्ट बना है.
- 11
रेड वेलवेट रवा ढोकला रेडी है.
- 12
आप चाहे तो इस पर कसा हुआ नारियल भी डाल सकते.
- 13
हेल्दी गरमा गरम ढोकले को सर्व करें और आनंद लें.
- 14
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (72)