स्टफ्ड खमण ढोकला रींग्स (stuffed khaman dhokla rings recipe in Hindi)

#yo
#aug
आज की मेरी रेसिपी खमन ढोकला से संबंधित है। यह है तब खमन ढोकला रिंग्स। गुजरातियों का फेवरेट है खमण ढोकला इसीलिए मैंने सोचा इसमें कुछ बदलाव लाया जाए मैंने कहीं पर यह रेसिपी देखी थी अब सोचा कभी बना कर खिलाऊंगी और अभी मुझे यल्लो रेसिपी बनानी थी तो मौका मिल गया और मैंने बनाई और सबको पसंद भी आई और ये आपके सामने प्रस्तुत है

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बेसन साइट्रिक एसिड चीनी और नमक डालकर मिक्सर ले और पानी डालकर घोल तैयार कर लें
- 2
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और अदरक मिर्ची का पेस्ट डालकर फ्राई करें फिर उसमें उबले आलू और मटर डाल दें और फ्राई करें फिर इसमें मसाले डाल दें और अच्छी तरह पकाएं और फिर गैस बंद कर दें सब्जी को ठंडा कर ले
- 3
ढोकला के घोल में सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप देखेंगे की घोल फ्लॉफी हो गया है
- 4
अब आप 5 छोटी गिलास ले और उनके अंदर तेल लगाकर चिकना कर लें। अब आलू के मसाले को पांच भागों में बांट दें और उनको लम्बी शेप दें
- 5
अब आप ढोकला के घोल को पांचो गिलासों में डाल दें और आलू के तैयार पांचो लम्बगोल
को गिलास में बीच में डाल दें और देख ले कि वह निचे से ऊपर तक हो - 6
अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और बीच में रिंग रखकर एक जाली रख दें और उस पर यह पांचों गिलास को सेट कर दे और ढककर 15 मिनट आप में पकाए फिर खोल कर चाकू से चेक कर लें पक गए हैं कि नहीं
- 7
फिर आप गैस बंद कर दे और उन पांचों गिलास को बाहर निकाल कर ठंडा होने दें जब भी ठंडी हो जाए तो चाकू की सहायता से ढोकला को बाहर निकाल लें फिर चाकू से उनके स्लाइस काट लें
- 8
अब एक बार में तेल गर्म करें और जीरा राईका छौंक लगाएं और 4-5 हरी मिर्च भी डाल दें
फिर इस चौक को ढोकला रिंग्स के ऊपर डाल दें और गरम गरम ही चटनी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)