होममेड बर्गर विद वेजी कटलेट (homemade burger with veggie cutlet recipe in Hindi)

होममेड बर्गर विद वेजी कटलेट (homemade burger with veggie cutlet recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारा सामान निकाल कर तैयार कर लेंगे। मूंगफली को 3 से 4 घंटे पहले पानी में भिगो देंगे
- 2
एक बाउल में दही, रोस्टेड दलिया और सूजी को थोड़ा पानी मिक्स करके आधे घंटे के लिए ढककर रख देंगे।
- 3
मिक्सी में भीगी हुई दलिया सूजी और मूंगफली को डालकर पीस लेंगे, नमक मिक्स कर लेंगे
- 4
स्टीम करने के लिए गैस पर पानी डालकर कढ़ाई चढ़ा देंगे, तीन कटोरी को ऑयल लगाकर ग्रीस कर लेंगे, बैटर में सोडा अच्छे से मिलाकर कटोरियो में दो चमचा बैटर डालकर कढ़ाई में रखकर 5 से 7 मिनट के लिए ढक कर स्टीम में पका लेंगे। थोड़ा ठंडी हो जाने पर तैयार इडली बर्गर को चाकू की सहायता से कटोरी से निकाल लेंगे।
- 5
एक कढ़ाई में ऑयल डालकर गैस पर चढ़ाएंगे।ऑयल के गर्म होने पर जीरा, हींग, अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज, हरी मिर्च डालकर प्याज़ के ट्रांसपेरेंट होने तक भून जाने पर काजू किशमिश डालकर 30 सेकंड भून लेंगे
- 6
कद्दूकसबीटरूट, गाजर, शिमला मिर्च डालकर दो मिनट चलाते हुए पकाकर हल्दी, लाल मिर्ची पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक, कद्दूकसउबले हुए आलू और उबली हुई मटर डालकर अच्छे से सभी को मिक्स करके एक बाउल में मिश्रण को पलट लेंगे।
- 7
कटी हुई हरी धनिया और मैश करी हुई पनीर को मिला देंगे, मिश्रण के ठंडा हो जाने पर उनकी पेटिस बना लेंगे। एक कटोरी में मैदा और 4 चम्मच पानी मिलाकर बैटर तैयार कर लेंगे।
- 8
पेटिस को मैदे के मिक्सर में डिप करके ब्रेड क्रंब्स में लपेट कर एक प्लेट में रख लेंगे,
- 9
इन्हें 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख देंगे,फिर पेटिस को ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करके किसी नैपकिन में निकाल लेंगे।
- 10
तैयार इडली बर्गर को चाकू से गोलाई में दो बराबर हिस्सों में काट कर बटर लगा लेंगे।
- 11
पैन के गर्म होने पर मीडियम आंच पर इन्हें रखकर दोनों साइड हल्का सुनहरा होने तक सेककर गैस बंद कर देंगे।
- 12
हंग कर्ड को फेटकर दो कटोरी में करेंगे, एक कटोरी में हरी धनिया की चटनी और चाट मसाला मिलाकर हरा सॉस तैयार कर लेंगे।
दूसरी कटोरी में टमाटर चिली सॉस मिलाकर लाल सॉस तैयार कर लेंगे। - 13
बर्गर के नीचे वाले भाग पर सबसे पहले हरा सॉस लगाएंगे, अब गरम टिक्की रखकर चीज़ स्लाइस रखेंगे, उसके ऊपर प्याज, खीरे और टमाटर की स्लाइस रख कर रेड सॉस अच्छे से लगाकर बर्गर का ऊपर वाला पार्ट उसके ऊपर रख देंगे।
- 14
हमारा टेस्टी और हेल्दी इडली बर्गर विथ वेज कटलेट बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (10)