शाही पनीर (shahi paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में २ चम्मच तेल गरम कर लें, उसमें एक चम्मच जीरा,७–१० काजू, भून लें,अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल कर पकाएं।t
- 2
थोड़ी देर पकने के बाद इस मसाले को ठंडा कर के बारीक पीस लें।
- 3
अब एक पैन में २ बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें,इसमें तेज पत्ता, इलाइची, दालचीनी,डाल कर पीसा हुआ काजू टमाटर का मसाला डाल दें और पकाएं।
- 4
मसाला थोड़ा पकने लगे तब इसमें खोया डाल कर पकाएं और इसमें हल्दी,कश्मीरी मिर्च, किचन किंग, नमक स्वादानुसार डाल कर पकाएं।
- 5
जब मसाले तेल छोड़ दें तब इसमें दूध डाल कर ग्रेवी को पकाएं उर चलते रहें ।थोड़ा पकने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े कर के डाल दें।
- 6
१०–१५ मिनट तक पकाएं ।जब सब्ज़ी पक जाए एक चम्मच चीनी डाल दें और मिला लें।
- 7
एक कटोरी में डाल कर उसके ऊपर काजू और धनिया से सजा कर गर्मा गर्म परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15419191



कमैंट्स (2)