मालपुआ (malpua recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे को बाउल में डालकर उसमें काजू,किशमिश डालकर ३-४ टेबलस्पून चीनी सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें ।
- 2
अब थोड़ी थोड़ी पानी डालकर सॉफ़्ट घोल बना लें घोल को अच्छी तरह से फेंट लें घोल ज़्यादा मोटा या पतला न हो।
- 3
अब १ पैन में १ कप चीनी और १ कप पानी डालकर चीनी का रस बना लें चीनी के रस को थोड़ी पतली ही रहने दें
- 4
कड़ाई में ७-८ टेबलस्पून तेल डालकर गर्म होने पर मैदे के घोल को बड़ी चम्मच से उठाकर तेल में गोल सेप पर डाल दें ऐसे ही आप २-३ तेल में एक साथ डाल दें ।अब एक तरफ़ अच्छी तरह से से फ़्राई होने के लिए अब ऑच को धीमी कर दें ।
- 5
इस तरह से एक तरफ़ से अच्छी तरह फ़्राई होने पर दूसरी तरफ़ पलट दें अब दोनों तरफ़ से लाल होने तक फ़्राई करें अब पुअे को चीनी के रस में डालकर ३-४ मिनट के लिए छोड़ दें फिर उठाकर प्लेट में रखें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15477250





कमैंट्स (5)