चॉको लावा केक (choco lava cake recipe in Hindi)

Meena Parajuli @cook_7471548
चॉको लावा केक (choco lava cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चॉकलेट को तोड़कर डबल बॉयलर से पिघला लें
- 2
मक्खन को भी पिघला लें
- 3
मैदा,चीनी पाउडर और अंडा लें
- 4
चॉको पाउडर,बेकिंग पाउडर और चुटकी नमक लें
- 5
अंडे को बाउल में तोड़ लें और पिसी चीनी के साथ फैंट लें
- 6
पिघले हुए मक्ख़न को पिघली चॉकलेट में डालकर मिक्स करें
- 7
फैंटा अंडा और चीनी को पिघली चॉकलेट और मक्खन के साथ मिक्स करें
- 8
अब मैदा,बेकिंग पाउडर और नमक डालें
- 9
चॉको पाउडर डालकर सभी सामग्री को मिक्स करें। फैंटना नहीं है सिर्फ मिक्स करना है
- 10
घोल तैयार है।केक टिन को ऑयल से ग्रीस करें मैदे से डस्ट करें और घोल को टिन में डाल दें
- 11
केक टिन को ओवन में 180 डिग्री पर 7-8 मिनट बेक होने दें। टिन को ओवन से निकाल लें और प्लेट में रखें चीनी पाउडर को चॉको लावा केक के ऊपर छिड़क दें और ग्लेज़्ड चेरी से सजा दें
- 12
तैयार है स्वादिष्ट चॉको लावा केक
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15553152





































कमैंट्स (6)