लौकी के कोफ्ते (lauki ke kofte recipe in Hindi)
Pom
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को छीलिये और उसे कद्दूकस कर ले। छीली हुई लौकी को अच्छेसे निचोड़ ले, उसमे बेसन हल्दी पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और नमक डालें।अच्छी तरह से सभी सामग्री मिलाएं।
- 2
अपनी हथेलियों में तेल लगाकर चिकना कर ले और मिश्रण को 10 से 12 भागों में बाँट ले। प्रत्येक भाग ले और उसमे से छोटा गोल बना दे। एक फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तलने के लिए तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गर्म हो तब 3-4 गोले तेल में डाले और उन्हें हल्के सुनहरे भूरे रंग के होने तक तले। उन्हें तेल में से निकाल कर एक प्लेट में पेपर ऊपर रखे।
- 3
एक कड़ाही में मध्यम आंच पर 2- टेबलस्पून तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और उसे सुनहरा होने तक या लगभग 7-10 सेकंड के लिये भूने। अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले और 30-40 सेकंड के लिए भूने। कटा हुआ प्याज डाले और उसे हल्के गुलाबी रंग का होने तक भूने। टमाटर की प्यूरी डाले और मिलाएं। 3-4 मिनट के लिए भूने। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाले (नमक सिर्फ ग्रेवी के लिए डाले)। अच्छी तरह से मिलाएं और एक मिनट के लिए भूने।
- 4
1/ 2 कप पानी डालें, और 3-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे। कभी कभी बीच में हिलाते रहे, ग्रेवी में तले हुए कोफ्ते के गोले डाले। अच्छे से
मिलाएं और 5-6 मिनट के लिए पकने दे। गैस बंद कर दे तैयर है लोकी के कोफ्ते
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (3)
All your recipes are yummy & delicious . You can check my profile and like, comment, follow me if u wish 😊😊