ड्राई फ्रूट चिक्की (dry fruit chikki recipe in Hindi)

ड्राई फ्रूट चिक्की (dry fruit chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक पैन में ¾ कप बादाम, ¾ कप काजू, 2 टेबलस्पून पिस्ता और 2 टेबलस्पून कद्दू के बीज लें।अब इन्हे 10 मिनट तक या इन्हे कुरकुरा होने तक धीमी आँच पर सूखा भूनें। फिर इन्हे अलग रख दें।अब एक बड़ी कढ़ाई में 1 टीस्पून घी, 1 कप गुड़ और ¼ कप पानी डालें।इसे अच्छे से मिलाएँ ताकि गुड़ पूरी तरह से घुल जाए।इसे 6-7 मिनट या चाशनी में झाग आने तक उबालें।
- 2
अब इसके गाढ़ेपन को एक कटोरे में डालकर देखें कि इससे एक सख्त बॉल बन पा रही हो और फिर इसे काटने पर आवाज़ आनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है, तो इसे कुछ मिनट तक और पकाएं और फिर देखें।आँच को धीमी रखते हुए इसमें भुने हुए सूखे मेवे और ¼ टीस्पून इलायची पाउडर मिलाएँ।अब इसे अच्छे से मिलाएँ और देखें कि गुड़ की चाशनी अच्छे से मिल जाए।अब इस मिश्रण को तुरंत चिकने किये हुए बटर पेपर या घी से चिकनी की हुई किसी स्टील की प्लेट में निकाल लें। यह जल्दी करें नहीं तो मिश्रण सख्त हो जाएगा और इसे सेट करना बहुत मुश्किल हो जायेगा
- 3
अब इसे दूसरे चिकने किये हुए बटर पेपर से ढककर बेलन से बेलें।इसे एकसमान मोटाई होने तक बेलें।इसे एक मिनट तक ठंडा होने दें और जब ये हल्का गर्म हो तब इसे टुकड़ों में काट लें।कुछ गुलाब की पंखुड़ी से गानिस् करे। अंत में एक बार पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ड्राई फ्रूट चिक्की को परोसें या एयरटाइट कंटेनर में एक महीने तक के लिए सुरक्षित रखें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)