ब्रेड पिज़्ज़ा (bread pizza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक छोटे कटोरे में ¼ कप टमाटर सॉस, 1 टीस्पून चिली सॉस, ½ टीस्पून चिली फ्लेक्स और ½ टीस्पून हर्ब्स का मिश्रण लें।
इसे अच्छे से मिलाएं ताकि सबकुछ सही से मिल जाए। पिज़्ज़ा सॉस तैयार है और अब इसे अलग रख दें।
- 2
अब एक ब्रेड स्लाइस लें और इसके ऊपर 2 टेबलस्पून तैयार पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। आप इसकी जगह दुकान से ख़रीदा हुआ पिज़्ज़ा सॉस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- 3
इसके ऊपर कुछ शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, स्वीट कॉर्न, ओलिव और हालापीनो से टॉपिंग करें।
- 4
इसके ऊपर अच्छी मात्रा में मोज़रेला चीज़ लगाएं। आप अपनी पसंद का चीज़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब इसके उपर कुछ चिली फ्लेक्स और हर्ब्स का मिश्रण डालें।
ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और तवे पर ब्रश की मदद से अच्छी तरह से बटर लगाया हुआ हो।
- 5
इसे ढक दें और 2 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं, जब तक कि चीज़ अच्छे से पिघल ना जाए।
अंत में ब्रेड पिज़्ज़ा को आधा काट कर इसका आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)