वड़ा (vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बरतन में उड़द की दाल को 4 से 5 घंटे तक पानी में भिगो दीजिए। बाद में पानी निकाल कर एक मिक्सर के जार में 2 टेबलस्पून पानी डालकर बारीक पीस लिजीए। पीसी हुई दाल को 5 मिनट तक एक ही तरफ चलाते स फेट लीजिए ।
- 2
उड़द की पीसी हुई दाल में कसा हुआ ताजा नारियल या नारियल का बुरादा,नमक, हरा धनिया, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट मिलाकर मेदू वडा का मिश्रण तैयार कीजिए।
- 3
अब पानी वाले हाथ करके तैयार किए हुए मिश्रण में से छोटा मिश्रण का गोला,एक छलनी पर रखकर गोल आकार देकर,बीच में उंगली से छेद बनाकर वड़े को गरम तेल में डाल ले। वडे को हथेली पर भी बनाकर तेल में डाल सकते है।
- 4
वडे को दोनो तरफ से सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर डीप फ्राई करे । तले हुए मेदू वडा को पेपर नेपकीन रखे प्लेट पर निकाल ले।
- 5
तैयार है मेदू वड़ा सांबर और नारियल की चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15697955




कमैंट्स (3)