गोभी का परांठा टमाटर की चटनी(gobhi ka paratha tamatar ki chatney recipe in hindi)

गोभी का परांठा टमाटर की चटनी(gobhi ka paratha tamatar ki chatney recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से साफ कर के गरम पानी में धो ले । और फिर कदूकस कर ले या चापर से बारीक पीस लें ।
- 2
अब कदूकस कि हुई गोभी में हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट बना कर मिला ले साथ ही धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पावडर,जीरा, अजवायन, नमक, धनिया पावडर डालकर सभी को अच्छी तरह मिक्स कर ले । अब आटा को छान ले ।
- 3
अब आटा मे तैयार मिश्रण मिला कर आटा गूँथ लें । आप इस विधी से भी गोभी का परांठा बना सकते हैं या फिर आटा अलग गूँथ कर और गोभी का मिश्रण तैयार कर भरवां बना कर भी गोभी का परांठा बना सकते है । मुझे यह विधी आसान और जल्दी पड़ती है । आटा को 10 मिनट तक ढका कर रख दें ।
- 4
टमाटर की चटनी के लिए टमाटर को धोकर साफ कर ले और उसके छोटे छोटे पीस में कट ले। लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, नमक, धनिया पत्ती मिला कर चटनी पीस लें । टमाटर की चटनी तैयार है ।
- 5
अब आटा को लोई ले कर परांठा बेल ले । और तवा गर्म कर उसमें परांठ को दोनों तरफ से तेल लगा कर सेंक ले ।
- 6
सभी परांठा को इसी तरह से बनाएं ।
- 7
गरमागरम गोभी के परांठे को टमाटर की चटनी,आंवला की चटनी उर गुड़ के साथ परोसें ।
- 8
ठंडी के मौसम में गरमागरम गोभी के परांठे टमाटर, आंवला की चटनी के साथ परोसें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (7)