वड़ा पाव (vada pav recipe in Hindi)

वड़ा पाव (vada pav recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन को बड़े प्याले में डाल लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डाल दीजिए. घोल को चमचे से चलाते हुये 3 से 4 मिनिट अच्छी तरह फैंट लीजिये. बैटर की कन्सिस्टेन्सी पकौड़ों के घोल जैसी होनी चाहिए. इतना बैटर बनाने में आधा कप से थोड़ा सा ज़्यादा पानी लगा है.
- 2
उबले आलू को छीलकर बारीक तोड़ लीजिए.फिर, उबले आलू को फ्राई कर लीजिए. इसके लिए, पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर राई डाल दीजिए. राई तड़कने पर जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा चटख जाने पर हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज और करी पत्ता डाल कर हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, पैन में हल्दी पाउडर और मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को भूनते हुए अच्छे से मिक्स कर लीजिए.गैस बंद कर दीजिए और आलू में हरा धनिया और नींबू का रस मिला कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- 3
वडा़ पाव बनाएं
कढा़ई में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दीजिए. आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण उठाकर गोल कीजिए और प्लेट में रखते जाइये. सभी गोले बन जाने के बाद, एक गोला उठाइये और इसे बेसन घोल में डालकर तेल में तलने के लिए डाल दीजिये.
एक बार में जितने गोले कढ़ाई में आ जाएं उतने डालकर तल लीजिये. गोल्डन ब्राउन होने पर इन्हें पेपर नेपकिन बिछी प्लेट में निकाल लीजिए और दूसरे गोले भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिए.
- 4
अब पाव लीजिए. पाव को बीच में से इस तरह से काट लीजिए. पाव के एक ओर मूंगफली की चटनी लगा लीजिए और दूसरी ओर हरे धनिये की चटनी लगा कर पाव के बीच में आलू का पकौडा़ डाल कर हल्के से दबा दीजिए, वडा़ पाव बनकर तैयार हैं. इसी तरह सारे वडा़ पाव बनाकर तैयार कर लीजिए.
- 5
गरमागरम चटपटे स्वाद से भरपूर वड़ा पाव तैयार हैं. आप इन्हें हरे धनिये की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कीजिए और चाव से खाइए.
- 6
सुझाव
बोन्डो को और क्रिस्पी बनाने के लिए, बेसन के घोल में 2 टेबल स्पून चावल का आटा भी मिला सकते हैं.
बेकिंग सोडा बोन्डो को क्रिस्पी बनाने के लिए इस्तेमाल हुआ है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स