चिकन टिक्की बर्गर (chicken tikki burger recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में थोड़ा तेल लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज़ डालें।प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- 2
एक बाउल में चिकन कीमा लें। इसमें हरा धनिया, नमक, चिली फ्लेक्स, कालीमिर्च, लहसुन अदरक का पेस्ट और तली हुई प्याज़ डालें। एक अंडा इसमें तोड़कर डालें और इसे अपने हाथ से अच्छी तरह मिलाएं
- 3
मिश्रण को चार भाग में बांट ले कर टिक्की का आकार दे फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह से लपेट ले।
- 4
तैयार चिकन टिक्की को डीप फ्राई या शैलों फ्राई कर के सभी चिकन टिक्की रेडी कर ले।
- 5
एक बड़े बाउल में पत्ता गोभी, प्याज, थोड़ी सी मियोनिज,थोड़ा सा टमाटर सॉस, स्वाद अनुसार काली मिर्च,नमक चिली फ्लेक्स डाल कर मिक्स करें।
- 6
अब बन को हल्का सा सेंक लें और बीच से काट कर बटर लगाए फिर पत्ता गोभी का सलाद रखे(आप चाहे तो सिर्फ मोयोनीज और टमाटर सॉस भी लगा सकते है।)
- 7
चिकन टिक्का रखे और बन के दूसरे भाग से ढक कर हल्का सा दबा दे। हमारा चिकन टिक्की बर्गर तैयार है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (7)