तुवर दाल (tuvar dal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तुअर दाल को धो कर दस मिनट भीगा कर रखे,गुड़ को आधी कटोरी पानी में भीगा दे साथ ही सौंफ पाउडर भी डाल दें, दाल को नमक,हल्दी और दो गिलास पानी डाल कर कुकर में तीन सीटी लगवा ले
- 2
कड़ाई में तेल गर्म करें उसमें राई डाल कर चटकने दे फिर कटी हुई प्याज़ डाल कर भून लें,प्याज नरम होने पर लहसुन अदरक वाली पेस्ट डाल दें,लाल मिर्च गरम मसाला डाल कर हल्का सा शेक कर टमाटर की पेस्ट डाल कर मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं
- 3
मसाला के तेल छोड़ देने पर पकाई हुई दाल,गुड़ का पानी,इमली का पल्प और धनिया डाल कर एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें,सर्व करते समय घी गरम करें उसमें जीरा,हींग और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15761052











कमैंट्स (2)