आलू गोभी की सब्जी (aloo Gobi ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी आलू को अच्छे से धो कर काट लें ।
- 2
तत्पश्चात एक कढ़ाई लें उसमें सरसों का तेल डालें जब तेल गर्म हो जाये तब उसमें हींग, जीरा, हल्दी, अदरक, हरी मिर्च डालकर तड़का लें और गोभी को डालें नमक डालकर अच्छे से चलाये और 5 मिनट तक ढक कर रख दें ।
- 3
फिर प्लेट हटा कर गोभी को चलाये और ढक कर रख दें । 5 मिनट बाद फिर से देखें कि गोभी पकी या नही। जब गोभी पक गया तब अमचुर पाउडर, धनिया पाउडर,
- 4
और गरम मसाला डालकर 5 मिनट तक भून लें ये गरमा गरम गोभी आलू की सब्जी बनकर तैयार है आप इसे पराठे के साथ खाइए ये खाने में बहुत ही अच्छी लगती है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15786575




कमैंट्स