पालक पनीर (palak paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सूखा लीजिए. एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए
- 2
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए. आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
- 3
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
- 4
पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आटे और गुड़ का पल्म केक (atte aur gud ka plum cake recipe in Hindi)
- मूंग की दाल के दही बड़े (Moong ki dal ke dahi bade recipe in hindi)
- मखाना की शाही सब्जी (makhana ki shahi sabzi recipe in Hindi)
- कच्चे केले और पनीर की कोफ्ता करी (kacche kele aur paneer ki kofta curry recipe in Hindi)
- मूली की सब्जी (mooli ki sabzi recipe in Hindi)




कमैंट्स