दही आलू का सांबर (dahi aloo ka sambar recipe in Hindi)
#2022#W7
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को धोकर छीले और एक कुकर में उबालने को रखे। जब आलू उबल जाए तो उसका सारा पानी हटा दे उसी कुकर में आलू को रफ्ली मैश करे फिर उसमे दही को फेट कर डाले।और कुकर को गैस पर रखे।
- 2
फिर उसमे नमक, मिर्च, हल्दी,हींग, और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह चला दे।एक खोल आए फिर गैस को लो मीडियम आंच पर 10 मिनट पकाएं। जब सब्जी गाडी हो जाए तब गैस बंद करदे।
- 3
तड़का लगाने के लिए 1 पैन में तेल गर्म करें फिर उसमे तेज पत्ता डाले और फिर साबुत सूखी मिर्च डाले बाद में उसमे राई, सूखी धनिया, और जीरा डाले फिर इन सभी के चटकने के बाद गैस बंद करदे और सांबर पर तड़का लगा दे।
- 4
इस सांबर को आप कचोड़ी, पूड़ी, फ्राइड राइस के साथ सर्व करें ।बहुत ही टेस्टी बनता है 1 बार ट्राई जरूर करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15838409






कमैंट्स (2)