केले की सब्जी (Kele k i sabzi recipe in Hindi)

#ws1 (दक्षिण भारतीय स्टाइल)
आज की मेरी रेसिपी केले की सब्जी है इसे मैंने दक्षिण भारतीय स्टाइल में सांबर मसाला डालकर बनाया आप इसमें ज्यादा या कम ग्रेवी डालकर बना सकते हैं
केले की सब्जी (Kele k i sabzi recipe in Hindi)
#ws1 (दक्षिण भारतीय स्टाइल)
आज की मेरी रेसिपी केले की सब्जी है इसे मैंने दक्षिण भारतीय स्टाइल में सांबर मसाला डालकर बनाया आप इसमें ज्यादा या कम ग्रेवी डालकर बना सकते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डालकर रखें। केले को काटने से पहले हाथों में तेल लगा ले इससे केले के दाग हाथों में नहीं लगते।प्याज और टमाटर को भी छोटे-छोटे टुकड़ों काट लें।
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करें।तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें सरसो दाना कड़ी पत्ते और लाल मिर्च डाल दें।इनके अच्छे से पक जाने के बाद इसमें प्याज, टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर अच्छे से भूनें।
- 3
प्याज टमाटर की अच्छी तरह भून जाने के बाद इसमें कसा हुआ नारियल डालें। साथ में सांबर मसाला और हल्दी पाउडर भी डाल दें।3- 4 मिनट तक मसालों को भूने।
- 4
अब इसमें कटे हुए केले डाल दें। मैं हल्दी डालना भूल गई थी इसलिए अभी केलों के साथ डाल रही हूं। साथ में नमक भी डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- 5
सब्जी में थोड़ा सा पानी डालकर ढककर तब तक पकाएं जब तक केले गल ना जाए। ठंडा होने के बाद केला पानी सोख लेता है। आपका स्वादिष्ट केला मसाला तैयार है। इसे आप रोटी पराठा किसी के भी साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (2)