केले की चिप्स (Kele ke chips recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे केले के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले चाकू की मदद से कच्चे केले के छिलके छिल लीजिये बनाने के लिए मैने छोटे देसी केले का इस्तेमाल किया है जो खास कर घरों में उगाये जाते है
अब एक बाउल में पानी और सेंधा नमक डालकर घोल लीजिये
– अब छिले हुए केले को चिप्स की तरह काटकर नमक वाले पानी में डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिये
15 मिनट के बाद कटे हुए केले के इन टुकड़ो में बाहर निकालकर पेपर या कपड़े पर फैलाकर 10 मिनट के लिए रख दे ताकि इन टुकड़ो में से पानी सुख जाये | - 2
जब इन टुकड़ो में पानी सुख जाये तो उन्हें प्लेट में डालकर अलग रख दीजिये
– अब एक पैन में तेल डालकर गर्म कीजिये |– जब तेल मीडियम गर्म हो जाये तो केले के चिप्स को तेल में डालकर दोनों तरफ पलट कर सुनहरा होने तक फ्राई कीजिये
– जब चिप्स अच्छे से फ्राई तो इन्हें बाहर प्लेट में निकाल ले फिर चिप्स पर काली मिर्च का पाउडर, थोड़ा सा सेंधा नमक और चाट मसाला पाउडर छिडककर मिला लीजिये - 3
लीजिये बनकर तैयार है केले के चिप्स
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- चना दाल लौकी की सब्जी इन कुकर (chana dal lauki ki sabzi in Cooker recipe in Hindi)
- पनीर शिमलामिर्च मैजिक इन कढ़ाई (Paneer shimlamirch magic in kadhai recipe in hindi)
- रसगुल्ला (rasgulla recipe in Hindi)
- मसालेदार खिचड़ी कुकर में (Masaledar khichdii cooker me recipe in hindi)
- मटन कीमा कलेजी विथ मटर (Mutton keema kaleji with matar recipe in hindi)




कमैंट्स