गाजर का हलवा (gajar ka halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर को छीलकर उसे गोल आकार में काट कर उसे अच्छे तरीके से धो लें|
- 2
अब एक कुकर ले,उसमें एक कप दूध और कटी हुई गाजर को उसमें डाल दें, फिर उसमें एक या दो सिटी लगा दे ताकि गाजर अधपकी हो जाए|
- 3
अब एक कढ़ाई ले,उस कढ़ाई मैं अध्पकी गाजर को डालें उसे अच्छी तरीके से भूने|
जब गाजर का पानी सूख जाए तब उसमें मावा डाल दे, मावा और गाजर को मिलाकर अच्छे तरीके से भूने| फिर उसमें शक्कर डाल दें |शक्कर डालने के बाद उसमें बादाम, काजू, किशमिश और कसा हुआ नारियल डाल दे|अब जब तक उसका रंग बदल ना जाए, तब तक भूने और अंत में उस में इलायची पाउडर डालकर गैस बंद करके उसे ढक कर गैस से नीचे उतार ले| - 4
सबको कटोरी में गाजर का हलवा डालकर गरम गरम सर्व करें|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15854161



कमैंट्स