तवा पनीर चीला (tawa paneer cheela recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम दाल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखेंगे फिर उससे अच्छे से धोएंगे, जिससे कि उसके छिलके अच्छे से निकल जाये| फिर दाल को मिक्सी में डालकर उसके साथ नमक, लाल मिर्च, हींग, पिसी हुई सौंफ और पानी को डालकर इन सब को अच्छे से पीस लेंगे और बारीक पेस्ट बना लेंगे|
- 2
अब एक नॉन स्टिक तवा लेंगे और तेल को उस तवे पर हल्का-सा लगाएं फिर उस पर दाल के बारीक पेस्ट को फैला दें और उसे अच्छे से सेके| फिर एक तरफ से अच्छे से सेकने के बाद उसे दूसरी तरफ से अच्छे से सेके|
- 3
अब पनीर ले और उसमें थोड़ा सा नमक, हरा धनिया और हरी मिर्च मिला दे|अब पहली तरफ से अच्छे से सिकने के बाद उसके अंदर पनीर भरदे और उसे मोड़ दे|इसी तरह एक के बाद एक दाल के पेस्ट को सेकते जाए और उसके अंदर पनीर भरकर उन्हें एक तरफ से मोड़ते जाए|
- 4
अब तवा पनीर चीला तैयार है| इसे सॉस और हरी चटनी के साथ सबको सर्व करें|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स