दाल का पीठा (dal ka peetha recipe in Hindi)

आज की मेरी रेसिपी पूस के महीने में बनने वाली दाल पीठा या बगिया है। यह एक ट्रेडिशनल रैसिपी है जो ठंड के मौसम में बिहार में बनाई जाती है।
दाल का पीठा (dal ka peetha recipe in Hindi)
आज की मेरी रेसिपी पूस के महीने में बनने वाली दाल पीठा या बगिया है। यह एक ट्रेडिशनल रैसिपी है जो ठंड के मौसम में बिहार में बनाई जाती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को धोकर चार पांच घंटा पानी में भिगो लें। फिर सिलबट्टे में या मिक्सी में बिना पानी डाले पीस लें। अगर पानी डालकर पीसना पड़े तो तो छलनी में डालकर पानी निकाल लें।
- 2
दाल की साथ ही लहसुन और हरी मिर्च भी पीस लें। दाल के पीस जाने के बाद इसमें नमक और हल्दी मिक्स कर लें।
- 3
एक बड़े बर्तन में लगभग 750ml पानी गर्म करें।पानी के खौल जाने के बाद इसमें से थोड़ा सा पानी निकाल कर रख लें। अब इसमें चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें।अगर आटा थोड़ा टाइट लगे तो निकाला हुआ पानी थोड़ा -थोड़ा करके मिक्स करें।आटे को मिक्स करके ढककर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब आटे को किसी बड़े बर्तन में निकाल कर अच्छे से मसाला मसाला कर मुलायम करें।
- 4
अब आटे की रोटी साइज की छोटी -छोटी लोइ ले लें।उनको 4 से 5 इंच बेल लें। अब इनके बीच में पीसी हुई दाल डालकर बीच से फोल्ड करें।
- 5
ध्यान रखें इसे पूरी तरीके से बंद ना करें दाल दिखते रहना चाहिए। इसी तरह से सारी दाल पीठे बना लें।
- 6
अब स्टीमर में घी या तेल लगाकर चिकना कर लें। इसमें सारे पीठे डालकर 15 मिनट के लिए स्टीम कर लें। स्टीम करने के बाद दाल बिल्कुल कड़े हो जाएंगे। आपके स्वादिष्ट दाल के पीठे तैयार हैं।इसे चटनी या सॉस के साथ खाए।
- 7
ज्यादा स्वाद के लिए इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें तेल के अच्छी तरह गर्म हो जाने के बाद इसमें सरसो दाना डालकर चटकने दे पीते के टुकड़ों को इस में डाल कर अच्छे से भून लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (2)