राजमा चावल (rajma chawal recipe in Hindi)

राजमा चावल (rajma chawal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम राजमा को उबाल लेंगे,और उबले हुए आलू को कट कर लेंगे। उसके बाद हम सारी सामग्री को इकट्ठा करेंगे।
- 2
अब हम मिक्सर ग्राइंडर में ३प्याज,१०कली लहसुन की,१टुकड़ा अदरक व १हरी मिर्च डालकर मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट तैयार करेंगे।
- 3
प्याज का पेस्ट तैयार हैं।अब कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हींग, जीरा व तेजपत्ता का तड़का देंगे।
- 4
अब कटे प्याज़ डालकर फ्राई करेंगे, फिर प्याज़ का पेस्ट डालकर पकाते हुए सेकेंगे।
- 5
सिकने के बाद सारे मसालें डालकर मिक्स करेंगे, फिर कटे आलू, राजमा व नमक डालकर हल्का सा सेकेंगे।
- 6
सिकने के बाद चायपत्ती का पानी व सादा पानी डालकर फुल गैस पर ५ मिनट पकाएंगे।
- 7
पकने के बाद ऊपर से कटी धनिया पत्ती व नींबू डालकर मिक्स करेंगे। फिर हम गैस बंद कर देंगे।
- 8
लीजिए हमारा चटपटा व स्वादिष्ट राजमा-चावल व साथ में गरमागरम रोटी व सलाद भी तैयार हैं। खाने का आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (3)