एगलेस हैदराबादी कराची बिस्कुट(egglees hyderabad krachi biscuit recipe in hindi)

#bp2022
कराची बिस्कुट हैदराबाद के मशहूर व्यंजनों में से एक हैं। यह बिना अंडे के बनने वाले बिस्कुट हैं जिन्हें टूटी फ्रूटी कुकीज़ के नाम से भी जाना जाता है। शाम की चाय के साथ सर्व करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। वैसे तो यह पारंपरिक बसंत पंचमी व्यंजन नहीं है परंतु आज मैंने इन्हें बनाया है इसलिए मैं आपके साथ इन स्वादिष्ट कुकीज़ की रेसिपी शेयर कर रही हूं जो आसानी से घर पर बन जाती हैं।आप इन्हें कभी भी बना सकते हैं खासकर क्रिसमस पर। बच्चों को तो यह बहुत पसंद आती हैं।मैंने इन्हें आटे से बनाया है, आप मैदा से या 50:50 में बना सकते हैं। चलिए देखते हैं कि मैंने इसे कैसे बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। एक बड़े बाउल में आटा,कस्टर्ड पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- 2
अब एक बड़े बर्तन में बटर और पिसी शक्कर लेकर मिलाएं और हल्का होने तक फेंट लें। फिर इसमें 1/4 कप दूध और एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 3
अब इस मिश्रण में आटे वाला मिश्रण, टूटी फ्रूटी,कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्के हाथों से मिलाते हुए कुकीज़ का डो तैयार करें। यदि मिश्रण सूखा लगे तो आप आवश्यकता अनुसार और दूध का इस्तेमाल डो बनाने में कर सकते हैं। तैयार डो के 4 भाग करें और चिकना करते हुए जितने बड़े और जैसे आकर के बिस्कुट चाहिए वैसे शेप का लॉग बना लें।
- 4
अब सभी लाॅग को क्लिप रैप में लपेटें और कम से कम 60 मिनट के लिए रेफ्रिजरेट करें।
- 5
तय समय के बाद फ्रिज़ से निकाल कर 1/2-1/2 से.मी. मोटे स्लाइस में काटें।
- 6
ओवन/माइक्रोवेब को 180℃ पर 10 मिनट के लिए प्री हीट करें। बेकिंग ट्रे पर कटे हुए स्लाइस रखें और प्री हीटेड ओवन में 180℃ पर 15-20 मिनट के लिए बेक करें। इन्हें ज्यादा बेक ना करें नहीं तो इनका रंग बदल जाएगा।
- 7
ओवन से बाहर निकाल कर जाली पर रखकर कुकीज़ को ठंडा करें।
- 8
एगलेस हैदराबादी कराची बिस्कुट तैयार हैं। ठंडा होने पर इन्हें सर्व करें या बाद में उपयोग के लिए एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें। इन्हें 15-20 दिनों तक खाया जा सकता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)