काली पीली लंगर वाली दाल (kali pili langar wali dal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मां की दाल और चने की दाल बनाने से पहले 5 मिनट पहले भिगो दें। इसे पानी से निकालकर अच्छे से धो लें।
- 2
अब प्याज़ और टमाटर को काटे और लहसुन की कलियों को अच्छे से पीस लें।
- 3
अब गैस पर कुकर में तेल गर्म करने को रखें। फिर उसमे कुटी हुई लहसुन डालें। फिर प्याज़ डालें। थोड़ा गोल्डन ब्राउन होने दें, फिर उस में टमाटर डालकर स्वाद अनुसार नमक, मिर्च, हल्दी डालकर अच्छे से तड़का लगा लें। फिर सूखी मेथी डालें।
- 4
अब इसमें साफ किए हुए दाल कुकर में डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसमें पांच कटोरी पानी डालें और मिक्स करके कुकर तेज आँच पर रख दें। अब कुकर की 3, 4 सिटी आने दें। फिर इसे 10 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें।
- 5
आप गैस बंद करके कुकर का ढक्कन खोलें। इसमें सूखा धनिया और हरा धनिया डालें। और अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप की दाल तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बचे हुए चावल से बने कटलेट (bache huye chawal se bane cutlet recipe in Hindi)
- आलू की कचौड़ी (aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- स्ट्रॉबेरी स्मूदी (strawberry smoothie recipe in Hindi)
- स्टफ्ड रोज़ हार्ट डेसर्ट (Stuffed Rose heart dessert recipe in Hindi)
- सूजी बीटरूट ढोकला (sooji beetroot dhokla recipe in Hindi)
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15974606














कमैंट्स