मेथी के लच्छा पराठा (Methi Laccha Parathas Recipe in Hindi)

#ws2
#post1
#13_2_2022
उत्तर भारत में परांठे नाश्ते में, परांठे शाम के खाने में खूब खाये जाते हैं. तो आज मैं आपको, मेथी के कुरकुरा लच्छा परांठे (layered paratha). बनाना बता रही हूं ।इसे आप सब्जी के साथ सर्व करें ।
मेथी के लच्छा पराठा (Methi Laccha Parathas Recipe in Hindi)
#ws2
#post1
#13_2_2022
उत्तर भारत में परांठे नाश्ते में, परांठे शाम के खाने में खूब खाये जाते हैं. तो आज मैं आपको, मेथी के कुरकुरा लच्छा परांठे (layered paratha). बनाना बता रही हूं ।इसे आप सब्जी के साथ सर्व करें ।
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी के पत्तों को तोड़ कर साफ पानी से दो-- तीन बार धो लें l हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सी में डाल कर पेस्ट बना लें और रख दें ।
- 2
एक कढाई में दो चम्मच तेल डालकर गरम करे
फिर उसमें मेथी के पत्तों को डाल कर चम्मच से चलाएं ।
पांच मिनट बाद मेथी जब सॉफ्ट हो कर पक जाए तो उसे किसी प्लेट पर निकाल लें । - 3
एक बाउल में आटा निकाल लें फिर उसमें एक चम्मच नमक मिला दे । फिर उसमें पका हुआ मेथी और धनियां पत्ती हरी मिर्च और लहसुन के पेस्ट, गरम मसाला को डाल कर थोड़ा -- थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से आटे को गूंथ लें ।
- 4
और सॉफ्ट डोह बना लें और फिर उसमें ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाकर ढक्कन लगाकर रख दें ।
- 5
अब डोह के बडे़-- बड़े बॉल बना लें और चकले पर रख कर रोटी बेल लें फिर उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर रोटी को मोड़ते हुए रोल बना ले
- 6
फिर उस रोल को गोल-- गोल कर मोड़ लें और फिर उसे बेल लें और लच्छा पराठा बना लें ।
- 7
एक पेन मै पराठा को डाल कर थोड़ा सा तेल डालकर दोनो तरफ से पराठा को कुरकुरा शेक लें । इसी तरह से सारे परांठों को तैयार कर लें ।
- 8
हमारा स्वादिष्ट मेथी लच्छा पराठा तैयार हो गया है इसे आप सब्जी के साथ सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बचे हुए चावल से बने कटलेट (bache huye chawal se bane cutlet recipe in Hindi)
- आलू की कचौड़ी (aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- स्ट्रॉबेरी स्मूदी (strawberry smoothie recipe in Hindi)
- स्टफ्ड रोज़ हार्ट डेसर्ट (Stuffed Rose heart dessert recipe in Hindi)
- पालक का लच्छा पराठा (palak ka lachha paratha recipe in Hindi)

























कमैंट्स