लौकी के कोफ्ते (lauki ke kofte recipe in Hindi)
अगर किसी को लौकी नहीं पसंद है,तो आप उसे कोफ्ते बना कर दे सकते है. #hbmkb
लौकी के कोफ्ते (lauki ke kofte recipe in Hindi)
अगर किसी को लौकी नहीं पसंद है,तो आप उसे कोफ्ते बना कर दे सकते है. #hbmkb
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी को अच्छे से छिलका हटा लेंगे और उसे धोकर कद्दूकस कर लेंगे, फिर उसे अच्छे से निचोड़ कर उसका सारा जूस निकाल लेंगे.
- 2
अब उस कद्दूकस की हुई लौकी में एक एक चुटकी नमक एक चुटकी हींग थोड़ा सा हल्दी पाउडर गरम मसाला सब्जी मसाला और लाल मिर्च पाउडर और बेसन डालकर अच्छे से मिला लेंगे.
- 3
अब उस मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बनाकर गर्म सरसों तेल में डीप फ्राई कर लेंगे.
- 4
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे उसमें पंचफोरन डालेंगे.. और एक कटोरी पानी में एक चम्मच बेसन डाल कर अच्छे से पेस्ट बना लेंगे. उसमें नमक, हल्दी, सब्जी मसाला, गरम मसाला, धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और फिर उसे कड़ाही में डालकर तड़का लगा लेंगे. आप इसे बचा हुआ लौकी का जूस भी डाल सकती हैं.
- 5
अच्छे से उबाल आने पर उसमें लौकी के बने हुए कोफ्ते डालकर 2 मिनट रहने देंगे फिर उसे ढक कर छोड़ देंगे. कोफ्ते बन कर तैयार हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- लाल मिर्च लहसुन चटनी (lal mirch lahsun chutney recipe in Hindi)
- साबूदाना वड़ा और धनिया की चटनी (sabudana vada aur dhaniya ki chutney recipe in Hindi)
- टमाटर की मीठी चटनी (tamatar ki Meethi chutney recipe in Hindi)
- मोमो और मोमो की चटनी (momo aur momo ki chutney recipe in Hindi)
- गाजर, शलगम का खट्टा मीठा अचार (gajar shalgam ka khatta meetha achar recipe in Hindi)



कमैंट्स