कलाकंद (kalakand recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े कढाई ले और उनमे अलग अलग दूध डालकर रख दे। दूध के कढाई को गैस पर उबलने के लिए रख दे। अब एक बर्तन के दूध में उबाल आने पर उसमे नींबू का रस डाले और उसे गैस से उतार कर ठंडा होने का इंतज़ार करे। जब दूध ठंडा हो जाए तो कपडे की मदद से पानी और छैना को अलग कर ले।
- 2
दूसरा दूध वाले बर्तन में उबाल आने पर उसे लगातार कलछी से चलाते रहे और दूध गाढ़ा होने दे। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दे और बर्तन को गैस से नीचे उतार ले। अब बना हुआ छैना इस दूध में डाले और कलछी से मिलाए।
- 3
इस बर्तन को गैस पर रख दे और फिर से गाढ़ा होने तक इसे पकाए। कुछ देर बाद यह मिश्रण मावे की तरह होने लगेगा तब इसमें चीनी डाले। इस मिश्रण को मिक्स करे और तब तक पकाए जब तक वो बर्फी जमने जितना गाढ़ा और भूरे कलर का नहीं हो जाता
- 4
अब गैस बंद करदे। इस मिश्रण में इलायची डाले आपकी कलाकंद जमने का मिश्रण तैयार है। एक प्लेट पर घी लगाकर उसको चिकना कर ले। यह बना हुआ मिश्रण उसमे डाले और फैलाये। थोडी देर बाद जब मिश्रण सख्त होने लगेगा तो चाकू की मदद से लंबे टुकड़े काट ले हमारी कलाकंद बन के तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स