आलू गाजर की सब्जी (aloo gajar ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर और आलू को अच्छे से धो ले। अब आलू ओर गाजर को काट ले। हरी मिर्च, टमाटर और प्याज़ को बारीक काट ले। अदरक को कदूकस कर ले।
- 2
कुकर में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालकर चटकने तल भुने उसके बारीक कटी प्याज़ को डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें। जब प्याज़ का रंग बदल जाये तब इसमे टमाटर कदूकस किया अदरक बारीक कटी हरी मिर्च डालें
- 3
साथ ही आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच धनिया पाउडर ओर स्वादानुसार नमक डालकर सभी मसालो को तेल छोड़ने तक भून लें। मसाला तेल अलग होने लगे तब इसमे कटे गाजर ओर आलू को डालकर भून लें
- 4
अब कुकर का ढक्कन बन्द कर दे।
अब कुकर में तीन सिटी आने तक सब्जी को पका लें जब कुकर ठंडा हो जाये तो कुकर खोलकर बारीक कटी हरी धनिया डालकर मिला दे यह आलू गाजर की सब्जी बनकर तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16114817




कमैंट्स