बैंगन आलू की सब्जी (Baingan aloo ki sabzi recipe in hindi)

बैंगन आलू की सब्जी (Baingan aloo ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम बैगंन और आलू को छोटे छोटे टूकड़े में काट लेंगे और उसे साफ पानी से धो लेंगे.
- 2
अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर र्गम कर लेंगे. और उसमें आलू बैंगन को डाल कर 2,3 मिनट भून लेंगे हलका लाल होने तक. जब दोनों लाल हो जाएं तो हम सबजीयो को एक अलग बरतन में निकाल लेंगे. बैंगन आलू को भून लेने से ईसका टेस्ट और बढ़ जाता हैं.
- 3
अब उसी कढ़ाई में फिर से 3,4 चमच तेल डाल कर उसमें पंचफोरन मसाला डाल कर चटका लेंगे. फिर सरसों लहसुन का पेस्ट डाल कर उसे भूनेंगे. फिर उसमें हल्दीपाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर,नमक डाल कर मसाले से जबतक तेल उपर न आ जाएं तब तक मसाले को भूनेंगे. अगर मसाले अच्छे से नहीं भूनेंगे तो सब्जी का टेस्ट खराब हो जाएंगा.
- 4
अब मसाले में भूने हुए बैंगन और आलू डाल कर उन्हें भी मसाले के साथ अच्छे तरह मिक्स करते हुए 5 मिनट और भून लेंगे.
- 5
उसके बाद आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर ग्रेवी में उबाल आने तक पका लेंगे. फिर अंत में कटी हुई धनिया की पत्ती डाल कर गैस बंद कर देंगे. बैंगन आलू की सब्जी में धनिया पत्ती का टेस्ट बहुत ही बढिया आता है.
- 6
तैयार है हमारी लजीज टेस्टि बैंगन आलू की सब्जी. जो खाने में बहुत ही टेस्टि लगतीं है और घर में सभी को बहुत ही पसंद आती हैं.
- 7
उसे चावल के साथ गरम गरम र्सव करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (6)