हरी प्याज़ और आलू की सब्जी (hari pyaz aur aloo ki sabzi recipe in Hindi)

Anshu nayak @Anshunayak
हरी प्याज़ और आलू की सब्जी (hari pyaz aur aloo ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर लंबे- लंबे पतले हिस्से में काटकर धो लीजिए। हरे प्याज़ को छीलकर बारीक- बारीक काट कर धो लीजिए और एक जाली वाली चलनी में निकाल लीजिए, जिससे किसका सारा पानी निकल जाए।
- 2
एक बर्तन में तेल डालकर गर्म कीजिए फिर इसमें जीरा डालकर चटकाएं। अब इसमें आलू, हल्दी और नमक डालकर मिक्स कीजिए और ढक्कन लगाकर आलू को आधा पकने तक पकाएं।
- 3
अब इसमें हरे प्याज़ डालें और मिक्स कीजिए।5-7 मिनट मध्यम आंच पर पकाने के बाद में इसमें कटे हुए टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
- 4
बीच-बीच में सब्जी को हिलाते रहे। सब्जी पक जाने पर इसमें गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स कीजिए ।सर्विंग प्लेट में निकाल कर गरम-गरम चपाती या चावल के साथ सर्व कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- तरबुच मोजिटो (Watermelon Mojito recipe in Hindi)
- समक चावल के लड्डू (samak chawal ke ladoo recipe in Hindi)
- बनाना ओट्स स्मूथी (banana oats smoothie recipe in Hindi)
- साबूदाना खिचड़ी महाराष्ट्रीयन स्टाइल(Sabudana Khichdi maharashtrian style recipe in hindi)
- साबूदाना खिचड़ी (sabudana khichdi recipe in Hindi)
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16132826



कमैंट्स