मिस्सी रोटी (Missi roti recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में बेसन और मक्की के आटे को छान लें और बाकी सभी सामग्री डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और हल्का गरम पानी डाल कर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।गैस पर तवा गरम करने रख दें।
- 2
अब एक प्लास्टिक शीट पर थोड़ा थोड़ा तेल लगा कर उसे चिकना कर ले फिर थोड़ा आटा ले कर उसकी एक लोई बना लें और उसे प्लास्टिक पर रखे और हाथ से फैलाते हुए रोटी बना लें।अब इस रोटी को हाथ में ले और उसके ऊपर हल्के हाथ से पानी लगा ले और गरम तवे पर डाल दें।
- 3
जब रोटी एक तरफ से हल्की गुलाबी हो जाए तब इसे पलट दे और फिर घी लगा कर अच्छी तरह से शेक लें।
- 4
रोटी को दोनों तरफ अच्छी से घी या फिर तेल लगा कर करारी शेक लें।मिस्सी रोटी तैयार है इसे आप हरी चटनी,लहसुन की चटनी या फिर दही के साथ सर्व करें और खाए समय इस पर बटर डाल लें और एंजॉय करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16153466




कमैंट्स (3)