सूखे काले चने (sukhe kale chane recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
काले चने साफ कीजिये, धोइये, और सारी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
- 2
भीगे चने पानी से निकालिये, धोइये, भीगे चने, नमक और आधा कप पानी कुकर में डालिये और चने उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद 2- 3 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
- 3
कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, चने निकालिये, चने के पानी को आप चने फ्राई करते समय मसाले में डाल कर मिला सकते हैं, यदि पानी ज्यादा है तब आप सूप की तरह पी सकते हैं ये बड़ा ही पौष्टिक होता है.
- 4
कढ़ाई में तेल डालिये, गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने पर धनियां पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, और चने से निकला हुआ पानी डालिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिये चमचे से चलाइये, और गाढ़ा होने तक पकाइये.
- 5
मसाले में चने डाल कर मिलाइये 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये चने पका लीजिये, चने में पानी खतम होने तक पका लीजिये. चने में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
- 6
सूखे काले चने तैयार है.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स